{"_id":"59214ba04f1c1b4273535b22","slug":"groom-did-not-come-with-orchestra-fight-marriage-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब : आर्केस्ट्रा ना लाने पर जमकर मारपीट, बारात लौटी, टूटी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब : आर्केस्ट्रा ना लाने पर जमकर मारपीट, बारात लौटी, टूटी शादी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 22 May 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में वर पक्ष द्वारा आर्केस्ट्रा न लाने पर बात इतनी बढ़ गई कि वधु पक्ष के लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद जमकर मारपीट हुई और शादी टूट गई। यह मामला चोलापुर गांव का 18 मई की रात का है।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों पक्षों की पंचायत चोलापुर बाजार में हुई। जिसमें लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को दहेज की रकम और अन्य सामान लौटाया। इसी तरह लड़की पक्ष ने भी लड़का पक्ष द्वारा दिया गया पूरा सामान लौटा दिया।
विज्ञापन
घटना को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा है। मामले के अनुसार 18 मई को फूलपुर के बर्वा से चोलापुर गांव में बारात आई हुई थी। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद घरातियों ने पूछा कि आर्केस्ट्रा कहां है।
विज्ञापन
इस पर लड़के के पिता ने कहा कि आर्केस्ट्रा की बात नहीं हुई थी, डीजे की बात हुई थी और वह लेकर आया हूं। इसी बात पर लड़की और लड़के के पिता में कहासुनी शुरू हो गई।
कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई और फिर जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पहुंची चोलापुर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करा दिया था।