{"_id":"5b9f71f8867a557ffe03f34a","slug":"green-warriors-women-change-picture-of-five-village-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन वॉरियर्स की महिलाओं ने बदल दी गांवों की तस्वीर, काम जानकर आप भी करेंगे सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन वॉरियर्स की महिलाओं ने बदल दी गांवों की तस्वीर, काम जानकर आप भी करेंगे सलाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन ग्रुप की महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के पांच गांवों और मिर्जापुर के नक्सल प्रभवित क्षेत्र के 10 गांवों में इन दिनों एक अनूठी मुहिम चल रही है। बनारस के खुशियारी, देउरा, रमसीपुर, जगरदेवपुर और भद्रासी गांव में एक या दो नहीं बल्कि 25-25 ग्रीन वॉरियर्स सक्रिय हैं। हर रोज सुबह सूरज निकलने के साथ हरी साड़ियों में ये महिलाएं गांव के निरीक्षण पर निकल पड़ती हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन साल से यही इनकी दिनचर्या का हिस्सा है। गांव में सफाईकर्मी नियमित आ रहे हैं या नहीं, कहां नाली चोक है, कहां पानी भरा है, किसने अपने घर के आगे कूड़े का ढेर लगा रखा है। इस पर पूरी नजर रहती है।
विज्ञापन
खुशियारी गांव की आशा बताती हैं कि हम सब हफ्ते में एक दिन चौपाल लगाते हैं। इस चौपाल में हम गांव को स्वच्छ रखने के हर पहलू पर बात करते हैं। समस्या का समाधान कैसे निकलेगा, इसके लिए सभी कोई न कोई रास्ता तलाशते हैं और फिर प्रधान और जरूरत पड़ने पर अधिकारी तक अपनी बात पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
भद्रासी गांव की अमरावती कहती हैं कि जब हमने हरी साड़ी पहन मुहिम शुरू करने का फैसला किया तो पहला विरोध हमारे घरों में हुआ। महिलाओं को जोड़ना मुश्किल था, क्योंकि घर में मार-पिटाई आम थी। बाहर के लोग ताना मारते तो घर के आदमी हाथ उठा देते।
देउरा की चांदतारा व जगरदेवपुर की गिरिजा देवी कहती हैं कि हमें बार-बार धमकियां भी मिलीं, लेकिन हमारी एकता के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा। आज जब गांव चमकता दिखता है, तो लोग हमारी बात भी मानने लगे हैं। अब तो कचरे से गांव में खाद बनने लगी है तो लोगों को कमाई का एक बेहतर जरिया भी मिल गया।