फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grant will be given for the first time for garden nursery

उद्यान नर्सरी के लिए पहली बार मिलेगा अनुदान

Thu, 07 Jul 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Grant will be given for the first time for garden nursery
वाराणसी। जिले के किसानों को पहली बार औद्यानिक नर्सरी के लिए भी अनुदान मिलेगा। नमामि गंगे के तहत किसान करीब चार बीघा में आम, अमरूद, नींबू सहित फल फूल के पौध तैयार कर आय का नया साधन तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीते कई साल से उद्यान विभाग की ओर से बागवानी मिशन, फलपट्टी, बाड़बंदी सहित कई अलग अलग योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान दिया जा रहा। पहली बार नमामि गंगे के तहत किसानों को गंगा किनारे औद्यानिक नर्सरी के लिए भी अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि अभी तक नर्सरी के लिए किसानों को कोई अनुदान नहीं था। इस वर्ष पहली बार करीब चार बीघा में एक उद्यान नर्सरी के निर्माण की योजना है। 15 लाख रुपये तक की लागत से तैयार होने वाली उद्यान नर्सरी में ग्रीन शेड, नेट शेट, पाली हाउस, सिंचाई के लिए पंप सहित कई सुविधाएं होगी। इसमें साढ़े सात लाख रुपये तक विभाग की ओर से किसान को अनुदान मिलेगा। गंगा किनारे से 10 किलोमीटर के क्षेत्र के इच्छुक किसान कचहरी स्थित उद्यान विभाग में आकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

----------
बाड़बंदी के लिए भी मिलेगा अनुदान
उद्यान अधिकारी ने बताया कि फलपट्टी योजना के तहत गंगा किनारे के किसानों को आम, अमरूद, बेर, नींबू, केला सहित अन्य फल फूल के नए बाग लगाने और उसके बाड़ बंदी के लिए प्रतिमाह तीन हजार रुपये तीन साल तक दिया जाएगा। बाग में जब तक पौधे जीवित होंगे किसान को अनुदान का लाभ भी मिलेगा। इसके बाडबंदी से किसानों के बाग भी सुरक्षित होंगे। नए उद्यान और बाड़बंदी के लिए 150 हेक्टेयर का लक्ष्य है। गंगा किनारे 10 किलो मीटर के क्षेत्र में रहने वाला कोई भी किसान योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed