फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Granite stone found on Bhukku hill in Sonbhadra

सोनभद्र में भुक्कू पहाड़ी पर मिल रहा ग्रेनाइट पत्थर, जीएसआई की टीम कर रही सर्वे

Sun, 23 Feb 2020 08:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Feb 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Granite stone found on Bhukku hill in Sonbhadra
ग्रेनाइट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया।

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंद ग्राम पंचायत के भुक्कू पहाड़ी पर खुदाई में ग्रेनाइट पत्थर मिल रहा है। इससे भविष्य के अच्छे संकेत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। 

विज्ञापन


राजस्थान, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में ग्रेनाइट पाया जाता है। मैसूर, उत्तर आरकट, मद्रास, राजपुताना, सलेम, बुंदेलखंड और सिंहभूमि में ग्रेनाइट पर्याप्त मिलता है। हिमालय क्षेत्र के प्रदेशों में भी ग्रेनाइट शिलाएं हैं। तमिलनाडु के तंजावुर नगर में स्थित वृहदेश्वर मंदिर विश्व का पहला ऐसा मंदिर है, जो ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है।
विज्ञापन


सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक के लौबंद ग्राम पंचायत के भुक्कू पहाड़ी पर ग्रेनाइट पत्थर मिलना सुखद संकेत है। माना जा रहा है कि ग्रेनाइट पत्थर की खुदाई के बाद यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कई दशक से जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआई) की टीम इलाके में सर्वे का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसआई के वैज्ञानिक म्योरपुर में रहने के साथ अन्य कर्मचारियों और मशीनों को रखने की व्यवस्था खैराही में की गई है। टीम यहां खुदाई और परीक्षण कर रही है। खुदाई में मिले तत्व लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं। वहां जांच के बाद निश्चित किया जाता है कि कौन से तत्व मिले हैं। इस संबंध में जीएसआई के लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed