{"_id":"62f21103580b454672597c6f","slug":"grandson-dies-due-to-drowning-in-ganga-in-front-of-grandfather-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दादा के सामने पोते की गंगा में डूबने से मौत, राजस्थान से दर्शन पूजन के लिए आए थे काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दादा के सामने पोते की गंगा में डूबने से मौत, राजस्थान से दर्शन पूजन के लिए आए थे काशी
Wed, 10 Aug 2022 12:49 AM IST
किरन रौतेला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:49 AM IST
सार
राजस्थान से दादा और पोता सावन महीने में दर्शन-पूजन के लिए काशी आए थे जहां गंगा में नहाते समय पोता गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। खुद की आंखों के आगे पोते की मौत देख कर बुजुर्ग गोवर्धन दास बदहवास हो गए।
विज्ञापन
गंगा में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से राजस्थान निवासी विकास (22) की मंगलवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर आदमपुर पुलिस पहुंची और निजी गोताखोरों की मदद से घंटे भर के प्रयास के बाद विकास के शव को ढूंढ कर पानी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुमावत गांव बकदर सीकर (राजस्थान) निवासी गोवर्धन दास सावन माह में दर्शन पूजन के लिए अपने पौत्र विकास के साथ काशी आए थे। सुबह दादा पोता प्रह्लाद घाट पहुंच कर गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान विकास गहरे पानी में चला गया। जब तक घाट पर मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते तब तक विकास डूब गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने निजी गोताखोरों के साथ मिलकर विकास के शव को पानी से बाहर निकाला गया। खुद के आंखों के आगे पोते की मौत देख कर बुजुर्ग गोवर्धन दास बदहवस हो गए। रोते बिलखते उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी।