{"_id":"5ede3f2d748cf46a0809ce0a","slug":"granddaughter-soot-on-names-of-students-union-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ भवन में बीयर पीने की फोटो वायरल होने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों की नाम पट्टिका पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ भवन में बीयर पीने की फोटो वायरल होने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों की नाम पट्टिका पर पोती कालिख
Mon, 08 Jun 2020 07:07 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:07 PM IST
सार
- चंदौली के एलबीएस पीजी कालेज के छात्रसंघ भवन में कुछ छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीयर पीने की फोटो वायरल हुई थी।
- फोटो में टेबल पर बीयर की केन पड़ी है, वहीं नमकीन के पैकेट रखे हुए हैं। इसको लेकर छात्रों में आक्रोश पनप गया।
- सोमवार को कुछ छात्र नेताओं ने छात्रसंघ भवन के गेट पर दारूबाजी का अड्डा लिख दिया और छात्रसंघ कार्यालय पर लिखे पदाधिकारियों के नाम कालिख पोत दी।
विज्ञापन
छात्रसंघ पदाधिकारियों ने नाम पट्टिका पर पर कालिख पोतते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के पीडीडीयू नगर के एलबीएस पीजी कालेज के छात्रसंघ भवन में छात्रसंघ के कुछ पदाधिकारियों के बियर पीने की फोटो वायरल होते ही छात्र नाराज हो गए। सोमवार को कुछ छात्र नेताओं ने छात्रसंघ भवन के गेट पर ‘दारूबाजी का अड्डा’ लिख दिया। छात्रसंघ कार्यालय पर लिखे पदाधिकारियों के नाम पर कालिख पोत दी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री छात्रसंघ विवादों में घिर गया है। छात्रसंघ भवन में बैठकर छात्रसंघ के कुछ पदाधिकारियों के बियर पीने की फोटो वायरल हुई है। फोटो में टेेबुल पर बियर की केन पड़ी है, नमकीन के पैकेट रखे हुए हैं। फोटो वायरल होने के बाद सोमवार को छात्र नेता सफीउल्ला कुछ छात्रों के साथ छात्रसंघ भवन पहुंचा।
उसनेेे इस कृत्य की आलोचना की और छात्रसंघ भवन पर लिखे पदाधिकारियों के नाम पर कालिख पोत दी। सफीउल्ला खां ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसा काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मांग की कि महाविद्यालय में ऐसे लोगों के प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए छात्रों को कालेज आना ही नहीं चाहिए। छात्रसंघ भवन में ऐसा कृत्य किया जाना निंदनीय है। महाविद्यालय खुलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।