फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   grand Aarti will be held Namoghat on PM modi birthday cleanliness drive will be launched in varanasi

PM Modi Birthday: पीएम के जन्मदिन पर नमोघाट पर होगी भव्य आरती, चलाएंगे स्वच्छता अभियान

Sat, 30 Aug 2025 05:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 05:30 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र में विभिन्न आयोजन होंगे। भाजपाजनों ने बैठक कर इसकी रुपरेखा तैयार कर ली है। वाराणसी में इसी के मद्देनजर चार दिवसीय स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के गुलाबबाग स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा। 13, 14, 15 और 16 सितंबर को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


महापुरुषों और पार्कों की विशेष सफाई की जाएगी। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे। 17 सितंबर को हर मंडल में किसी विशिष्ट मंदिर पर पीएम के दीर्घायु के लिए पूजन-अर्चन किया जाएगा। युवा मोर्चा की ओर से बृहद रक्तदान शिविर लगेगा। सभी अस्पतालों और अनाथालयों में फल वितरण किया जाएगा। शाम को नमो घाट पर गंगा आरती का भव्य कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन

दिव्यांगों के घर जाकर पार्टी का पटका पहनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
17 सितंबर से दोअक्टूबर तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अस्पतालों पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर विधानसभा वार पांच स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दिव्यांग जनों के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। जो भी दिव्यांग उपकरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें उपकरण दिए जाएंगे।

दिव्यांगजनों के घर जाकर उनसे पीएम के जन्मदिन के लिए शुभकामना संदेश भेजने का आग्रह किया जाएगा। 25 सितंबर को मोदी मैराथन का आयोजन होगा। दो अक्तूबर को सभी से खादी का वस्त्र खरीदने की अपील की जाएगी। संस्कृत महोत्सव के अंतर्गत दुर्गा पंडाल में सहभागिता कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

बैठक में ये रहे मौजूद : बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, मेयर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक जगदीश पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed