फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gram pradhan head take oath in varanasi

वाराणसी: गांवों में नई सरकार का हुआ गठन, प्रधानों को दिलाई गई शपथ

Tue, 25 May 2021 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 May 2021 02:21 PM IST
सार

वाराणसी में दो पालियों ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। पहले दिन आठ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। इनमें 353 ग्राम पंचायतों का गठन हो पाया। जबकि 341 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम है।

विज्ञापन
Gram pradhan head take oath in varanasi
वाराणसी में ग्राम प्रधानों ने ली शपथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में शासन के निर्देश पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। 27 को इन ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि पहले दिन 8 ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। जिले में कुल 694 गांव हैं। इनमें से 353 ग्राम पंचायतों का गठन होने के कारण इनके प्रधानों को शपथ दिलाई गई। जबकि 341 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम है।

विज्ञापन


इस नाते इन प्रधानों को शपथ अभी नहीं दिलाई गई। इन पंचायतों में रिक्त सीट भरने के प्रधानों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। पहली पाली में बड़ागांव के 24, चोलापुर के 25, हरहुआ के 25, सेवापुरी के 40, काशी विद्यापीठ के 27, पिंडरा के 26, आराजी लाइन के 46, चिरईगांव के 31 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। दूसरी पाली में बड़ागांव के 22, चोलापुर के 24, हरहुआ के 25 काशी विद्यापीठ के 12 और पिंडरा के 26 प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


शपथ के बाद ग्राम पंचायतों की खुली बैठक 27 को होगी। जिसमें गांव के विकास की रूपरेखा तय की जाएगी। बड़ागांव विकास खण्ड के 46 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बड़ागांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता एवं नव निर्वाचित सदस्य रेखा देवी, मंजु सरोज, कुमारी देवी, उमेश कुमार मिश्रा, इकबाल, सुरज, जहरुद्दीन, मोहन, कुसुम, संगीता देवी, मीरा, रेनु, को स्थानीय बीआरसी पर लेखपाल जय प्रकाश मौर्या ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्छाव पर लेखपाल रंजीत जायसवाल ने ग्राम प्रधान रामचरित्र को दिलाई। उपराजस्व अधिकारी  रविशंकर प्रजापति सेक्रेटरी सीमा यादव के समक्ष आज ग्राम सभा पतेरवा, ब्लॉक चिरईगांव, में कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक विद्यालय पतेरवा में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सफल हुआ। जिसमें की ग्राम प्रधान पद के लिए कविता देवी ने शपथ ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed