फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Graduation classes started in BHU brightness returned in departments information being given in orientation

BHU में स्नातक की कक्षाएं शुरू: विभागों में लौटी रौनक,ओरिएंटेशन प्रोग्राम में दी जा रहीं जानकारियां

Thu, 24 Nov 2022 11:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 24 Nov 2022 11:47 AM IST
सार

विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर का दाखिला अब अंतिम दौर में है। 22-23 नवंबर को मॉप अप राउंड चलाकर नियमानुसार खाली सीटों पर दाखिला दिया गया। बीएचयू कला संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान, विज्ञान संस्थान में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिसर में नवागत छात्रों के आने से चहल-पहल भी अधिक दिख रही है।

विज्ञापन
Graduation classes started in BHU brightness returned in departments information being given in orientation
BHU admission - फोटो : Social Media

विस्तार

बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। इस वजह से संकायों, विभागों में रौनक लौट आई है। सबसे पहले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से नवागत छात्रों को पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। विभाग की उपलब्धियां और शिक्षकों के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर का दाखिला अब अंतिम दौर में है। 22-23 नवंबर को मॉप अप राउंड चलाकर नियमानुसार खाली सीटों पर दाखिला दिया गया। बीएचयू कला संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान, विज्ञान संस्थान में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिसर में नवागत छात्रों के आने से चहल-पहल भी अधिक दिख रही है। बुधवार को बीएचयू विश्वनाथ मंदिर तिराहे के साथ ही संकायों, संस्थानों में अधिक चहल पहल रही। 
विज्ञापन

कृषि विज्ञान संस्थान में ओरिएंटेशन प्रोगाम के माध्यम से निदेशक , विभागों के अध्यक्ष के साथ ही संबंधित शिक्षकों के बारे में भी छात्रों को बताया गया। पुरातन छात्रों और उनके योगदान की जानकारी दी गई। इसके अलावा विज्ञान संस्थान के विभागों में भी कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। इस दौरान छात्रों को विभागीय समयसारिणी, लाइब्रेरी आदि से जुड़ी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed