फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Governor BD Mishra and Anandi Ben Patel inaugurate Smriti Gate built in Kathouta bhadohi

हम सब मिलकर देश-प्रदेश में हो रहे विकास में सहभागी बनें- आनंदी बेन पटेल

Wed, 04 Dec 2019 04:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Governor BD Mishra and Anandi Ben Patel inaugurate Smriti Gate built in Kathouta bhadohi
कठौता गांव में निर्मित स्मृति द्वार का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को भदोही पहुंचे हैं। इसके बाद दोनों अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के पैतृक गांव कठौता गए। जहां आनंदी बेन पटेल ने गांव में पंडित जगन्नाथ मिश्र द्वार का विधि विधान पूर्वक लोकार्पण किया। भदोही पहुंचते ही इस दौरान कमिश्नर, डीआईजी आदि अधिकारियों ने उनका गुलाब देकर स्वागत किया।

विज्ञापन


समृति द्वार का लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हम सब मिलकर देश और प्रदेश में हो रहे विकास में सहभागी बनें, जिससे भारतवर्ष विश्व के मानचित्र में महत्वपूर्ण, प्रभावशाली, सक्षम और समृद्धशाली राष्ट्र बने।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल हम सबके प्रेरणा के स्रोत हैं। इन्होंने कार्य करते हुए भी अपने मूल स्थान को नहीं छोड़ा, वह अपने घर आते रहते हैं। सभी को चाहिए  कि अपने मूल निवास को न छोड़ें। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जनता के कार्यों को बखूबी पूरा करा रहे रहे हैं, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश सबसे ऊंचे स्थान पर बसा है। वहां चाइना का बॉर्डर है। हर समय खतरा बना है।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हमारी पहचान राज्यपाल बनने के बाद हुई। मैं उनके आग्रह पर यहां आई हूं। बीडी मिश्र के बारे में उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना एक गर्व की बात है। मैं उस मां को प्रणाम करती हूं, जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया। 1961,1965,1971 के युद्व में उनके शौर्य की सराहना की। इसके साथ ही स्वास्थ्य, सुरक्षा, सेवा भावना, बृक्षारोपण, स्वक्षता पर विशेष जोर दिया।

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र ने कहा कि आंनदी बेन साक्षात दुर्गा की अवतार हैं। इन्होंने विषम परिस्थितियों में भी बड़े-बड़े काम किए हैं। हम सभी को इन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed