हम सब मिलकर देश-प्रदेश में हो रहे विकास में सहभागी बनें- आनंदी बेन पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को भदोही पहुंचे हैं। इसके बाद दोनों अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के पैतृक गांव कठौता गए। जहां आनंदी बेन पटेल ने गांव में पंडित जगन्नाथ मिश्र द्वार का विधि विधान पूर्वक लोकार्पण किया। भदोही पहुंचते ही इस दौरान कमिश्नर, डीआईजी आदि अधिकारियों ने उनका गुलाब देकर स्वागत किया।
समृति द्वार का लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हम सब मिलकर देश और प्रदेश में हो रहे विकास में सहभागी बनें, जिससे भारतवर्ष विश्व के मानचित्र में महत्वपूर्ण, प्रभावशाली, सक्षम और समृद्धशाली राष्ट्र बने।
राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल हम सबके प्रेरणा के स्रोत हैं। इन्होंने कार्य करते हुए भी अपने मूल स्थान को नहीं छोड़ा, वह अपने घर आते रहते हैं। सभी को चाहिए कि अपने मूल निवास को न छोड़ें। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जनता के कार्यों को बखूबी पूरा करा रहे रहे हैं, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश सबसे ऊंचे स्थान पर बसा है। वहां चाइना का बॉर्डर है। हर समय खतरा बना है।
आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हमारी पहचान राज्यपाल बनने के बाद हुई। मैं उनके आग्रह पर यहां आई हूं। बीडी मिश्र के बारे में उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना एक गर्व की बात है। मैं उस मां को प्रणाम करती हूं, जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया। 1961,1965,1971 के युद्व में उनके शौर्य की सराहना की। इसके साथ ही स्वास्थ्य, सुरक्षा, सेवा भावना, बृक्षारोपण, स्वक्षता पर विशेष जोर दिया।
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र ने कहा कि आंनदी बेन साक्षात दुर्गा की अवतार हैं। इन्होंने विषम परिस्थितियों में भी बड़े-बड़े काम किए हैं। हम सभी को इन से प्रेरणा लेनी चाहिए।