{"_id":"5fa25ec98ebc3e9bc61cbf3c","slug":"governor-anandi-ben-patel-worshiped-in-kashi-vishwanath-mandir-also-visit-corridor-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, निर्माणाधीन कॉरिडोर भी घूमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, निर्माणाधीन कॉरिडोर भी घूमा
Thu, 05 Nov 2020 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने काशी विश्वनाथ के किए दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अर्चक श्रीकांत मिश्रा के आचार्यत्व में षोडशोपचार पूजन किया। उनके साथ मंत्री स्वाति सिंह ने भी दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यमंत्री डॉ नीलकण्ठ तिवारी और कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कॉरिडोर में चल रही कार्ययोजना से अवगत कराया। राज्यपाल ने निर्माणाधीन कॉरिडोर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
बच्चों को पढ़ाई गिनती और वर्णमाला
राज्यपाल तीन दिवसीय काशी के दौरे पर आई हैं। आज उनका तीसरा दिन है। मंगलवार को वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मटुका के नंदघर में संचालित स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। वहां पढ़ रहे 32 बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में बात की। इस दौरान सहायक अध्यापिका ने बच्चों की ओर से गाए जा रहे प्राथमिक शिक्षा से संबंधित गीत एवं अन्य गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने बच्चों को कोरोना से बचने के लिए प्रेरित किया। स्मार्ट क्लास के निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने स्क्रीन पर पाठ्य सामग्री को संचालित कराकर देखा। अमिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर राज्यपाल ने किशोरी पोषण संगिनियों के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई।
Trending Videos
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को आदर्श माडल विकासखंड सेवापुरी ब्लॉक के मटुका और अमिनी स्थिति प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक शिक्षक की तरह मटुका आंगनबाड़ी केंद्र में स्मार्ट क्लास में छड़ी लेकर दीवारों पर लिखे वर्णमाला एवं गिनती को पढ़ाया। उसकी पहचान कराते हुए बच्चों के ज्ञान को भी परखा।