फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Governor Anandi Ben Patel Spiritual watching the grand aarti of Mother Ganga

मां गंगा की भव्य आरती देख राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भावविभोर

Tue, 11 Feb 2020 01:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel Spiritual watching the grand aarti of Mother Ganga
गंगा आरती देखतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : amar ujala

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को काशी पहुंची। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर बजड़े से मां गंगा की आरती देखी। पैर में तकलीफ  की वजह से वह गंगा पूजन के लिए घाट पर नही आ सकीं। इस दौरान गंगा तट पर उपस्थित जन समुदाय ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष से किया तो उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन


राज्यपाल भैंसासुर घाट से बजड़े पर सवार हुईं और गंगा घाटों का अवलोकन किया। वह अस्सी घाट तक गईं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल ने बजड़े से ही मां गंगा की दैनिक संध्या आरती देखी। संस्था की तरफ  से उन्हें मोमेंटो और रुद्राक्ष की माला देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारियों ने विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया। मंदिर प्रशासन की ओर से राज्यपाल को अंगवस्त्रम् व बाबा का प्रसाद दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed