{"_id":"5f8594068ebc3e9be04eaf4b","slug":"government-woman-teacher-died-after-fall-from-bike-in-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्कूल जा रहीं शिक्षिका हुईं हादसे का शिकार, अनियंत्रित बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्कूल जा रहीं शिक्षिका हुईं हादसे का शिकार, अनियंत्रित बाइक से गिरकर मौत
Tue, 13 Oct 2020 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Oct 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मंगलवार सुबह एक शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक पर बैठकर स्कूल के लिए जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर पांडयेपुर की निवासी सुजाता सिंह(55) अपने घर से पड़ोसी युवक के साथ बाइक पर बैठ सुबह अइली गांव स्थित विद्यालय जा रही थीं। साई गांव के पास बाइक तेज रफ्तार में होने से बीच रोड पर बाइक उछल गई। इससे शिक्षिका बाइक के पीछे बैठीं अनियंत्रित होकर गिर गईं।
विज्ञापन
शिक्षिका गिरते बाइक सवार ने रोकने की कोशिश की, लेकिन करीब 500 दूर जाकर बाइक रुकी। घायल शिक्षिका को ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पतालल चंदापुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षिका के पति की मौत तीन वर्ष पहले ही हो चुकी है। वह परिषदीय विद्यालय अईली (ब्लॉक चिरईगांव) में नियुक्त थीं। उनका एक पुत्र विशाल और एक पुत्री खुशबू है। दोनों को शादी हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।