{"_id":"611ac3038ebc3e4328012779","slug":"government-should-acquire-and-manage-blind-schools-varanasi-news-vns6063385137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंध विद्यालय का अधिग्रहण व प्रबंधन करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंध विद्यालय का अधिग्रहण व प्रबंधन करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अंध विद्यालय के छात्रों ने पाताल पुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास से मदद की गुहार लगाई है। अंध विद्यालय के छात्राें ने महंत से विद्यालय प्रबंधन की अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। छात्रों ने कहा कि वह कई दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
सोमवार को अंध विद्यालय के छात्र पातालपुरी मठ पहुंचे। छात्रों ने महंत को बताया कि विद्यालय के आकार को छोटा करने के साथ ही इसको बंद करने की साजिश की जा रही है। इससे हजारों दृष्टिबाधित छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ दृष्टिबाधितों की आस्था का भी केंद्र है। इसके स्थान और लोकप्रियता के कारण यहां पर छात्रों का पहुंचना सुगम है। हमारी मांग है कि सरकार विद्यालय को अधिगृहीत करे, सरकार ही प्रबंधन करते हुए विद्यालय का संचालन कराए, वर्तमान शैक्षणिक सत्र से यह विद्यालय पूर्व की भांति 12वीं तक संचालित हो और सभी छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित हो। महंत बालक दास ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं पर संत समाज, शासन व प्रशासन से चर्चा करेेंगे। छात्रों के साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो वह छात्र हित में आंदोलन भी करेंगे।