फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government released Rs 54 lakh 59 thousand to Sampurnanand

शासन ने संपूर्णानंद को जारी किए 54 लाख 59 हजार रुपये

Fri, 15 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Government released Rs 54 lakh 59 thousand to Sampurnanand
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए प्रदेश सरकार ने 54 लाख 59 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। शासन द्वारा नई अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत यह अनुदान राशि विश्वविद्यालय को मिली है। धनराशि का उपयोग संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा सिर्फ सरकारी अंशदान के रूप में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 के लिए राज्य विश्वविद्यालय को शासन की ओर से एनपीसी अंशदान के लिए धनराशि की स्वीकृति मिली है। शासन द्वारा साफ दिशा-निर्देश है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का उपयोग शासकीय व्यय में वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों और वित्तीय नियमों के आधार पर किया जाएगा। साथ ही अगर वित्तीय वर्ष की समाप्ति के वक्त तक स्वीकृत की गई धनराशि का कोई भी अंश शेष बचता है तो वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में उसे शासन को वापस भेजना होगा। इस अनुदान का उपयोग अनुमोदित मदों पर ही किया जाएगा। इन पैसों का इस्तेमाल विश्वविद्यालय द्वारा अवकाश नकदीकरण, चिकित्सा भत्ता, सवारी भत्ता, मानदेय या अन्य किसी कार्य के लिए नहीं किया जा सकता है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से तीन विश्वविद्यालय के लिए 3 करोड़ 48 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। इसमें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को 54 लाख 59 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed