फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   government hospitals varanasi doctors became delayed in OPD patients trouble increased

Varanasi News: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की लेटलतीफी पड़ रही मरीजों पर भारी, ताक पर निर्देश

Wed, 22 Jun 2022 02:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Jun 2022 02:40 PM IST
सार

 जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल समेत अन्य जगहों पर चिकित्सकों की लेटलतीफी से मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। 

विज्ञापन
government hospitals varanasi doctors became delayed in OPD patients trouble increased
शास्त्री अस्पताल रामनगर की ओपीडी में सुबह साढ़े आठ बजे का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीज समय से आ जाते हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं रहता है। सुबह 8 बजे से ओपीडी का समय निर्धारित है, लेकिन जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल समेत अन्य जगहों पर चिकित्सकों की लेटलतीफी से मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन


मंगलवार को भी अमर उजाला की पड़ताल में ओपीडी में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। इस तरह की स्थिति तब है जब समय-समय पर सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों की ओर से चिकित्सकों को समय से आने की चेतावनी दी जा रही है।  
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  अस्पतालों की ओपीडी में समय से डॉक्टरों को बैठने के निर्देश बार-बार दिए जाते हैं। हर जगह लेट आने वाले चिकित्सकों, कर्मचारियों के लिए अलग रजिस्टर है। उस पर सभी को समय दर्ज करना होगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल : ओपीडी हॉल में सन्नाटा, ईसीजी कक्ष में ताला

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक ओपीडी में सन्नाटे जैसा माहौल रहा। शहरी और ग्रामीण इलाकों से आए मरीज पर्ची कटाने के बाद चिकित्सक के कमरे के बाहर खड़े होकर मरीज का इंतजार करते रहे। ईसीजी कक्ष पर भी साढ़े आठ बजे तक ताला लटका रहा, मरीज जांच कराने के लिए इंतजार करते रहे। 

मंडलीय अस्पताल : पर्ची जमाकर बाहर खड़े रहे मरीज
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की ओपीडी का चैनल गेट तो समय से सुबह 8 बजे खुल गया। अंदर मरीज पहुंचे और डॉक्टर के कमरे में पर्चा जमा कर बाहर खड़े रहे। करीब साढ़े आठ बजे एक-एक कर चिकित्सकों के आने का क्रम शुरू हुआ। करीब नौ बजे तक नीचे फिजिशियन वाले चार कमरो में केवल दो ही चिकित्सक बैठे थे। पर्ची काउंटर और जन औषधि केंद्र के बाहर वाले काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। 

शास्त्री अस्पताल रामनगर : घंटे भर बाद पहुंचे चिकित्सक

शास्त्री अस्पताल रामनगर की ओपीडी में मंगलवार सुबह तय समय से पंद्रह मिनट बाद ओपीडी का ताला खुला। मरीज पर्चा कटाकर अंदर पहुंचे और चिकित्सक के आने का इंतजार करने लगे। करीब नौ बजे जब चिकित्सक आए। जन औषधि केंद्र भी 9 बजे तक नहीं खुला। इस तरह की स्थिति तब है जब दो दिन पहले ही सीएमओ ने निरीक्षण कर डॉक्टरों को चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed