{"_id":"5b9bc0ab867a557ed33fc2b1","slug":"government-employee-teasing-with-girl-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्वे करने आए सरकारी कर्मचारी ने बच्ची से की छेडख़ानी, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे करने आए सरकारी कर्मचारी ने बच्ची से की छेडख़ानी, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में ऊसर भूमि सुधार विभाग के कर्मचारी ने आठ साल की बच्ची के साथ छेडखानी की। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पाक्सो के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
आजमगढ़ जिले के मेहनगर निवासी दीपचंद्र जिले में ऊसर भूमि सुधार विभाग में ऊसर भूमि सुधार सहायक के पद पर तैनात है। आरोप है कि मछलीशहर क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह दीपचंद्र एक किसान के घर पहुंचा। परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे।
घर पर मौजूद आठ साल की बच्ची से उसने परिवार के लगों को बारे में पूछा तो उसने बताया कि माता-पिता खेत में गए हैं। वह कमरे में बैठ गया और बच्ची को पास में बैठाकर बातें करते-करते उसके साथ अशलील हरकतें करने लगा। इस पर बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच उसकी मां पहुंच गई। उसने बेटी के साथ अश्लील हरकत करते देख कर्मचारी को कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। परिजन बच्ची को लेकर मछलीशहर कोतवाली पहुंचे।
लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपचंद्र के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया और बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ अवधेश शुक्ला का कहना है कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

महिला शिक्षक के साथ छेड़खानी
demo pic
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनात महिला शिक्षक से उसी विद्यालय के शिक्षक ने छेड़खानी की। थाने में आरोपी शिक्षक ने महिला शिक्षक से मांफी मांगी तो दोनों में सुलह समझौता हो गया।
आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व दूसरे विद्यालय से स्थानांतरित होकर आए शिक्षक ने महिला सहायक अध्यापक से चार दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। आजिज आकर महिला शिक्षक ने यह बात अपने परिजनों को बता दी।
शुक्रवार को परिवार के लोग विद्यालय आ गए और आरोपी सहायक अध्यापक से पूछताछ करने लगे। विवाद की स्थिति देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। थाने में आरोपी शिक्षक ने पीड़ित शिक्षिका से माफी मांगी तो दोनों में सुलह समझौता हो गया।