{"_id":"67495375347667273c066afa","slug":"government-employee-taking-75-thousand-rupees-bribe-vigilance-action-arrested-case-filed-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : सरकारी कर्मचारी ले रहा था 75 हजार घूस, विजिलेंस ने लिया एक्शन, गिरफ्तार; मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : सरकारी कर्मचारी ले रहा था 75 हजार घूस, विजिलेंस ने लिया एक्शन, गिरफ्तार; मुकदमा
Fri, 29 Nov 2024 11:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:09 AM IST
सार
Varanasi News : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय से सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने अनुश्रवण सहायक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित से इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के वाराणसी सेक्टर के एसपी से की थी।
विज्ञापन
कारखाने का प्रमाणपत्र प्रदूषण विभाग से बनवाने के लिए रंजित ने मांगा था घूस ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित आवास विकास ऑफिस काॅम्प्लेक्स में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय से सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने अनुश्रवण सहायक रंजीत कुमार को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। सोनभद्र के पन्नूगंज निवासी रंजीत कुमार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के वाराणसी-सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
फतेहपुर जिले की खागा तहसील के नगर पंचायत खखरेरू निवासी दीपक कुमार ने सतर्कता अधिष्ठान के वाराणसी सेक्टर के एसपी से गत 25 नवंबर को शिकायत की थी। दीपक के अनुसार वाराणसी में स्थापित हो रहे शब्बीर अहमद के केजीएन वाशिंग पाउडर के कारखाने का पूरा काम वही देख रहे हैं।
विज्ञापन
कारखाने का प्रमाणपत्र प्रदूषण विभाग से बनवाने के लिए रंजीत कुमार 75 हजार रुपये घूस मांग रहा था। इस संबंध में रंजीत से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन वह 75 हजार रुपये की मांग पर अड़ा था। इस पर उन्होंने उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के वाराणसी सेक्टर के एसपी से की।
विज्ञापन
सतर्कता अधिष्ठान के वाराणसी सेक्टर के अधिकारियों ने बताया कि जांच में दीपक कुमार के आरोप सही निकले। इस पर दीपक कुमार को रंजीत कुमार के पास भेज कर 75 हजार रुपये देने को कहा गया। रंजीत कुमार के रुपये लेने के दौरान उसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया।