{"_id":"5f1403e58ebc3e636b75c8e9","slug":"government-departments-vehicles-will-be-attache-on-covid-19-duty-to-cmo-office-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: कोरोना वायरस से जंग के लिए कोविड ड्यूटी में लगेंगी सरकारी विभागों की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसला: कोरोना वायरस से जंग के लिए कोविड ड्यूटी में लगेंगी सरकारी विभागों की गाड़ियां
Sun, 19 Jul 2020 01:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, अब उससे निपटने के लिए छह सरकारी विभागों की गाड़ियों को सीएमओ ऑफिस से अटैच कर दिया गया है। कमिश्नर ने सोमवार सुबह तक सभी को सीएमओ ऑफिस पहुंचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त निदेशक कृषि, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या, अपर निदेशक पशुपालन, उप निदेशक मत्स्य, पंचायत सहित छह विभागों के वाहन को ड्राइवर, ईंधन के साथ अगले आदेश तक सीएमओ ऑफिस से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
कमिश्नर ने बताया कि संबंधित विभाग के विभागीय वाहन और ड्राइवर 20 जुलाई सोमवार को सुबह 10 बजे तक सीएमओ कार्यालय पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। सीएमओ को कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी काम संपादित कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही किसी तरह की शिथिलता पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन