फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government and organizations together help the flood victims

सरकार और संगठन मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें

Sun, 15 Aug 2021 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Government and organizations together help the flood victims
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें। शनिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस आपदा में हर जरूरतमंद की मदद बिना किसी भेदभाव के करें। ध्यान रखें की कोई भूखा न सोए। महानगर के सभी 13 मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाएं। बाढ़ पीड़ितों को राशन और पीने का स्वच्छ पानी मुहैया कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने मिशन 2022 के तहत संगठन की ओर से तय कार्यक्रम की चर्चा की। कहा कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। आप सभी बूथ विजय अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। अपने-अपने बूथ समिति का सत्यापन करें। बूथ अध्यक्षों के साथ नियमित बैठक करें। कहा कि 15 से 20 सितंबर तक सभी पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। 25 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सभी पन्ना प्रमुखों के मंडल स्तर पर सम्मेलन होंगे। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। कहा कि सरकार की योजना का लाभ पात्रों को मिले इसका पूरा ध्यान रखे। बैठक में महेश चंद्र श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, कौशलेंद्र सिंह, नवरतन राठी, नवीन कपूर आदि शामिल रहे। गाजीपुर जाने से पूर्व बाबा विश्वनाथ और कालभैरव में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed