फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   governer ram naik talk DGP for ragini murder

रागिनी हत्याकांड मामले में राज्यपाल ने डीजीपी से की बात

Tue, 12 Sep 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 12 Sep 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
governer ram naik talk DGP for ragini murder
रागिनी दूबे - फोटो : अमर उजाला
बलिया में हुए रागिनी हत्याकांड मामले में राज्यपाल राम नाईक ने डीजीपी से वार्ता की है तथा पीड़ित को सुरक्षा दिलाने को कहा है। सोमवार को राज्यपाल से मिलकर घर लौटे रागिनी के पिता जितेंद्र दूबे ने बताया कि राज्यपाल से रागिनी हत्याकांड की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


रागिनी के पिता जितेन्द्र दुबे ने बताया कि परिवार व रिश्तेदार समेत पांच सदस्यों ने राज्यपाल से सोमवार को लखनऊ में मुलाकात की। राज्यपाल ने परिजनों से करीब आधा घंटे तक बात की और रागिनी हत्याकांड के बाबत पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


राज्यपाल को बताया कि आरोपी जेल में बंद हैं, लिहाजा उनसे मिलने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाए। कहा कि पुलिस की सुरक्षा तो मिली है लेकिन इसके बावजूद आरोपियों के नजदीकी भय पैदा करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस ऐसी व्यवस्था करे ताकि परिवार के सदस्य कहीं भी भयमुक्त होकर आ-जा सकें। कहा कि राज्यपाल ने सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया है।
मालूम हो कि आठ अगस्त को गांव से स्कूल जाते समय रास्ते में काली मंदिर के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने गला रेतकर रागिनी की हत्या कर दी थी।

इस मामले में गांव के प्रधान समेत पांच लोग आरोपित हैं जो इस समय जेल में हैं। एक सप्ताह पहले रागिनी की छोटी बहन की शिकायत पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छेड़खानी और धमकी देने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed