फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   goverdhan pooja

गोवर्धनधारी के चरणों में यदुवंशियों ने अर्पित की श्रद्धा

Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
goverdhan pooja
वाराणसी। गोवर्धन पूजा के अवसर पर सोमवार को यदुवंशियों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। यादव समाज के युवाओं ने परंपरारागत मनरी कला (लठ्ठबाजी) का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्य से भर दिया। श्रीकृष्ण यादव महासभा और गोवर्धन पूजा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होने के लिए यदुवंशियों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

समिति की ओर से शोभायात्रा की शुरुआत हथुआ मार्केट के मुख्य द्वार पर भानुश्री ने शोभायात्रा का उद्घाटन किया। महासभा ने यादव बंधुओं को केसरिया पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लाग विमान और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा चेतगंज से लहुराबीर, पिपलानी कटरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज, मुकीमगंज, मछोदरी होते हुए राजघाट से खिड़किया घाट पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रूढ़िवादी परंपराओं की जकड़न से बाहर निकलकर देश व समाज को आगे ले जाने का संकल्प लेना होगा। सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पूजा सादगी से की जाए और सहयोग से आई राशि को गरीबों की शिक्षा व मेडिकल सुविधा में खर्च किया जाए। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रभुनारायण यादव ने समिति की अध्यक्ष शालिनी यादव को बधाई दी। लोकसंगीत कलाकार भानुश्री यादव ने गीतों से सभी को विभोर कर दिया। समिति द्वारा प्रकाशित गोवर्धन श्री स्मारिका का विमोचन भी सभी अतिथियों द्वारा किया गया। अध्यक्षता गोपाल यादव ने किया। संचालन भाला यादव व राकेश यादव ने किया।
विज्ञापन

वहीं, महासभा की ओर से निकाली शोभायात्रा का आरंभ के पूर्व चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर महासभा के अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने माल्यार्पण कर किया। गोवर्धन धाम पर पहुंचकर लोगों ने गोवर्धनधारी के चरणों में शीश नवाकर यात्रा का समापन किया। इस दौरान रमेश यादव, अनिल यादव, शैलेंद्र, लक्ष्मण, मनोज यादव, हेमंत यादव, ओमप्रकाश यादव, महेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफे के रंग को लेकर आपस में ही भिड़े यदुवंशी
हथुआ मार्केट गेट पर मंच को लेकर जिच की हुई कोशिश को तो पुलिस ने नाकाम कर दिया, लेकिन साफ ा पगड़ी के रंग को लेकर ठन ही गई। दरअसल गोवर्धन पूजा समिति की अध्यक्ष शालिनी यादव की पहल पर गोवर्धन पूजा में पहने जाने वाले केसरिया साफ ा का रंग बदल कर गुलाबी कर दिया गया था। इससे यादव समाज के लोग दो धड़ों में बंटे नजर आए। शालिनी यादव गुट से जुड़े लोगों ने नए रंग गुलाबी साफ ा बांधा तो श्रीकृष्ण यादव महासभा से जुड़े यादव बंधुओं ने परंपरागत केसरिया साफा ही बांधा।
आयोजन को राजनीतिक रंग देने से रोष
श्रीकृष्ण यादव महासभा के अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि गोवर्धन पूजा अनुभवहीन पूजा प्रभारी ने वर्षों से चली आ रही यदुवंशियों की परंपरा को तोड़ दिया। इससे पूरा यादव समाज आहत है। धार्मिक आयोजन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई जो बेहद निंदनीय है।
वहीं गोवर्धन पूजा समिति की अध्यक्ष शालिनी यादव ने बताया कि यह समिति का निर्णय था। हमने बदलाव के लिए यह बदलाव का प्रयास किया। पुरुषवादी सोच महिला अध्यक्ष को पचा नहीं पा रही है। सभी की सहमति के बाद अब विरोध का कारण समझ नहीं आ रहा है। सारे आरोप निराधार हैं।

मिला गोवर्धन रत्न सम्मान
गोवर्धन पूजा समिति की ओर से गोवर्धन रत्न सम्मान स्व. पद्मश्री हीरा, शहीद अवधेश यादव व रमेश यादव को दिया। उनके परिजनों ने सम्मान ग्रहण किया। गोवर्धन श्री सम्मान साई कोच प्रकाश प्रकाश यादव, डॉ.मन्नू यादव, डॉ. संजय यादव, अजय यादव, भानुश्री यादव, महादेव प्रसाद यादव को दिया गया। स्व. अलख नाथ यादव सामाजिक पुरस्कार जूनियर एशिया कुश्ती में कांस्य जीतने वाले गोविंद यादव को मिला। पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed