फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gopal nandi Wrestling dangal organized actor govinda in badagaon Varanasi

वाराणसी: कुश्ती दंगल में अभिनेता गोविंदा ने ठोकी ताल, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया शुभारंभ

Sat, 23 Nov 2019 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 Nov 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Gopal nandi Wrestling dangal organized actor govinda in badagaon Varanasi
कुश्ती प्रतियोगिता में मौजूद एक्टर गोविंदा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के बड़ागांव विकासखंड के अकोढ़ा गांव में कुश्ती दंगल और घोड़दौड़ का शुभारंभ किया गया। जो कल यानी 24 नवंबर तक चलेगा। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्याय शुल्क मंत्री और उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया।

विज्ञापन


मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ पहलवानों का हाथ में हाथ मिलाकर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत स्वर्गीय गोपाल सिंह के बड़े पुत्र आयोजक पंकज कुमार सिंह ने अंग वस्त्रम स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्र्रतियोगिता में देश के कई नामी पहलवान सहित फिल्म स्टार गोविंदा, अभिनेता राजपाल यादव, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल सहित उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल होने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के व्यवसायी विनय सिंह अपने पिता गोपाल सिंह के स्मृति में कुश्ती और घोड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करा रहे हैं। ग्राम प्रधान शरद सिंह भीम ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को बाइक और नगद राशि दी जाएगी।

कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता गोविंदा, हास्य अभिनेता राजपाल यादव के साथ ही ओलंपियन नरसिंह यादव, हिंद केशरी, मावली दमदारे, महाराष्ट्र केशरी भरत मदने, पंजाब केशरी युधिष्ठिर, यूपी केशरी, दिल्ली केशरी, हरियाणा केशरी, कर्नाटक केशरी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed