फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए गूगल गर्ल आर्या से, कक्षा एक की छात्रा जानती है धर्म ग्रंथों से लेकर काशी का इतिहास तक

Wed, 17 Mar 2021 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
google girl arya prakash class one student from varanasi remember several indian religious books
आर्या प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

कंप्यूटर से तेज दिमाग, की-बोर्ड पर उंगलियों की स्पीड देख सब हो जाते हैं हैरान, शिव श्लोक और रामायण है मुंह जुबानी याद....ये हैं काशी की सुपर गर्ल आर्या प्रकाश। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के मढ़ौली निवासी आर्या प्रकाश श्रीवास्तव कक्षा एक में पढ़ती है, उसकी उम्र महज साढ़े छ: साल है, लेकिन ज्ञान का भंडार ऐसा की बड़े-बड़े उनकी प्रतिभा देख हैरत में पड़ जाते हैं। काशी व गंगा की संस्कृति और इतिहास के अलावा ऐसी ढेरों जानकारियां हैं, जो आर्या को कंठस्थ हैं। वाराणसी के 21 पुरातन नाम वह इस कदर गिनती है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे।



काशी की गूगल गर्ल है आर्या
महज चंद सेकेंड में काशी के 84 घाटों के नाम गिनाना हो या देश के राज्यों और तमाम धर्म ग्रंथों के संस्कृत के श्लोक। ये सब नन्हीं सी आर्या इमला की तरह बोल देती हैं। स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई, चित्रगुप्त सहित महान विभूतियों के बारे में भी उसको अच्छा ज्ञान है। आर्या काशी के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी रखती है, इसलिए वाराणसी के लोग इन्हें गूगल गर्ल के नाम से जानते हैं। आर्या के पिता विवेक श्रीवास्तव कारोबारी हैं और माता लक्ष्मी श्रीवास्तव गृहिणी हैं। 

 

google girl arya prakash class one student from varanasi remember several indian religious books
आर्या प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

किताबों में है अधिक रुचि
आर्या की मां लक्ष्मी श्रीवास्तव बताती है कि आर्या बचपन से ही किताबों के करीब रही है। वो बताती हैं कि जब भी वो अपनी बड़ी बेटी को पढ़ाया कराती थीं, उस समय आर्या महज तीन साल की थी, तभी से खिलौनों के बजाए किताबों से दिलचस्पी ज्यादा लेती थी। संस्कृत के कठिन श्लोकों को भी वो छोटी उम्र में कंठस्थ कर लेती थी। यहीं नहीं आर्या को पूरी रामायण भी याद है।

 

google girl arya prakash class one student from varanasi remember several indian religious books
आर्या प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

संगीत साधना में भी प्राप्त है सिद्धि
आर्या एक साधारण परिवार से है, उसके परिवार में किसी का संगीत से दूर-दूर नाता नहीं है, लेकिन आर्या के पास ज्ञान के साथ ही संगीत साधना सिद्धि भी है। वह ढोलक, मंजीरा, म्यूजिकल की बोर्ड के अलावा कई संगीत के उपकरण भी बजाती है। संगीत के अलावा आर्या नृत्य विद्या में भी निपुण है।


विज्ञापन
विज्ञापन
google girl arya prakash class one student from varanasi remember several indian religious books
आर्या प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

याद है पूरी रामायण
आर्या के याद करने की क्षमता को देखकर पूरे शहर के लोग दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाते हैं। अपनी अद्भुत प्रतिभा के कारण की आर्या पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

विज्ञापन
google girl arya prakash class one student from varanasi remember several indian religious books
गूगल - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन भर में वो सात घंटे पढ़ाई करती है, तो छह घंटे खेलती भी है। एक्स्ट्रा एटिविटी में स्विमिंग कराटे करने की वजह से आर्या का ब्रेन एक्टिवेट रहता है। पढ़ाई करने के दौरान भी वो किताब कॉपी के बजाए खेल-खेल में पढ़ाई करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed