{"_id":"64aabb15ed0890f06b005736","slug":"goods-trains-running-at-100-speed-on-edfc-line-varanasi-news-c-20-vns1013-286135-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ईडीएफसी लाइन पर सौ की रफ्तार से दौड़ रहीं मालगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ईडीएफसी लाइन पर सौ की रफ्तार से दौड़ रहीं मालगाड़ियां
विज्ञापन
खाद्यान्न सामग्री और काेयले की माल ढुलाई हुई आसान, रोजाना संचालित हो रहीं सौ से अधिक मालगाड़ियां
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। माल ढुलाई को रफ्तार देने के लिए ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के लोकार्पण के बाद से मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है। पीडीडीयूनगर-सोननगर सेक्शन के बीच कोयला लदी मालगाड़ियां अधिक चल रही हैं। इसके साथ ही फ्लाईऐश (राख), क्लिनिकल (सीमेंटेंड गिट्टी) और स्टील प्लांट आदि माल की ढुलाई समयबद्ध तरीके से हो रही है। ईडीएफसी लाइन पर मालगाड़ियां सौ की रफ्तार से दौड़ रही हैं। रोजाना 113 मालगाड़ियों का परिचालन हो रहा है।
दिल्ली के दादरी से लेकर पीडीडीयूनगर और बिहार के सोननगर तक यह लाइन चालू हो चुकी है। सिर्फ मालगाड़ी के लिए ही यह ट्रैक तैयार किया गया है। अभी तक मालगाड़ियों व यात्री ट्रेनों का परिचालन एक ही लाइन से होता था। इस वजह से मालगाड़ियों को पास कराने के प्रयास में यात्री ट्रेनों को रोक दिया जाता था। मालगाडि़यों के परिचालन में किसी तरह की कोई रुकावट न हो, इसके लिए ईडीएफसी एक अलग रेल लाइन तैयार की गई है। जिसका सात जुलाई को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया था।
ईडीएफसी अधिकारियों के अनुसार बिहार के सोननगर से मालगाड़ी खुलने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के यार्ड से प्रयागराज, कानपुर गुड्स यार्ड में रुकते हुए टुंडला पहुंचती थी। यात्री लाइन से ही मालगाड़ियां गुजरती थीं। पांच जगहों पर ठहराव होने से लोकाे पायलट और गार्ड को भी काफी परेशानियां होती थीं। वहीं, माल पहुंचने में देरी से उद्यमियों को भी दिक्कतें होती थीं। अब तीन ठहराव में ही माल समय से पहुंच जा रहा है।