Goods Train Derailed: वाराणसी सिटी स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों के रूट बदले
वाराणसी सिटी से मालगाड़ी कैंट जंक्शन जा रही थी। मालगाड़ी स्टेशन के आउटर पर जब पहुंची तो पीछे के दो वैगन बेपटरी होकर झुक गए। मालगाड़ी की गति अधिक नहीं थी और डिब्बे खाली थे। इससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन से कैंट की ओर जा रही मालगाड़ी के दो खाली डिब्बे शनिवार को दोपहर में पटरी से उतर गए। यह तो संयोग था कि जिस समय यह घटना हुई, वहां से कोई और गाड़ी नहीं गुजर रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर डीआरएम रामाश्रय पांडेय सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन की मदद से डिब्बों को हटवाया गया। हालांकि पूरी तरह से रूट क्लियर होने में तीन घंटे लग गए। इस दौरान कुछ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया था तो कई को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया।
शनिवार दोपहर में मालगाड़ी कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। समपार-25 के पास ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए। चालक ने इसकी तुरंत सूचना स्टेशन मास्टर को दी, इसके बाद से दोनों ओर से आने वाली गाड़ियों को कुछ समय तक रोक दिया गया।
हालांकि गोरखपुर, मऊ, बलिया, छपरा जाने वाली ट्रेनों को दूसरे रूट से भेजा गया। कुछ गाड़ियों को काशी, इंदारा आदि स्टेशनों पर ही रोका गया था। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि दोपहर 12.40 बजे मालगाड़ी के दो खाली डिब्बे डिरेल हुए थे। करीब तीन घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई।
हादसे की वजह से खड़ी रहीं ये ट्रेनें
11061-पवन एक्सप्रेस-वाराणसी जंक्शन पर 3 घंटे 15 मिनट
15017 -दादर एक्सप्रेस-वाराणसी जंक्शन पर 2 घंटा 21 मिनट
19489 -अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस-काशी स्टेशन पर 3 घंटे 22 मिनट
14007-सदभावना एक्सप्रेस-सारनाथ स्टेशन पर 1 घंटा 20 मिनट
14005-लिच्छवी एक्सप्रेस- इंदारा स्टेशन पर 25 मिनट, मऊ में 8, औड़िहार में 12 और वाराणसी सिटी में 20 मिनट खड़ी रही।