फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good news: Very soon...direct journey from Banaras to Indore by flight

खुशखबरी:बहुत जल्द...बनारस से इंदौर की सीधी यात्रा फ्लाइट से

Thu, 08 Feb 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Good news: Very soon...direct journey from Banaras to Indore by flight
इंदौर के लिए विमान सेवा 31 मार्च से शुरू होगी। इसको लेकर डीजीसीए ने अनुमति दे दी है। इस माह के अंत तक कंपनियों की ओर से उड़ान सेवा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। अभी तक बाबतपुर एयरपोर्ट से इंदौर के बीच विमान सेवा नहीं है। समर शेड्यूल में जयपुर, पटना, खजुराहो आदि शहरों के लिए भी विमान सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इंदौर-वाराणसी के बीच सीधी विमान सेवा 31 मार्च से शुरू होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान संचालन की अनुमति दे दी है। अब समय, किराया और दिन तय किया जाएगा। टूर ऑपरेटर प्रदीप राय ने बताया कि उज्जैन में महाकाल के दर्शन पूजन के लिए काशी से सड़क और रेलमार्ग ही विकल्प है। इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू होने से तीर्थ यात्रियाें को काफी राहत होगी। बाबतपुर एयरपोर्ट से बंगलूरू, शारजाह, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, भुवनेश्वर, काठमांडो के लिए विमान सेवा संचालित हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed