फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good News Rabrubbhishek of Baba Vishwanath from house

खुशखबरी : अब घर बैठे कीजिए बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक

Sun, 18 Jun 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा Updated Sun, 18 Jun 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
Good News Rabrubbhishek of Baba Vishwanath from house
amarujala - फोटो : amarujala

बाबा विश्वनाथ के दरबार में घर बैठे रुद्राभिषेक की सुविधा के लिए दैनिक अर्चना योजना लागू की गई है। देश-दुनिया के किसी कोने में बैठे श्रद्धालु बाबा का रुद्राभिषेक घर बैठे ही कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें मंदिर आने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


इस योजना के तहत पंजीयन कराने वाले भक्तों की पूजा वर्ष में एक बार लगातार 20 साल तक मंदिर प्रशासन कराएगा। मंदिर प्रशासन ने व्यस्तता के दौर में भक्तों की सहूलियत को देखते हुए पहली बार यह लांग टर्म पूजा स्कीम लागू की है।
विज्ञापन


दैनिक पूजा अर्चना योजना के तहत मंदिर में रुद्राभिषेक आरंभ हो गया है। अब तक देश भर के चार सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने इस योजना के तहत विश्वनाथ मंदिर में पंजीयन कराया है। इसके तहत 21 हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ऐसे श्रद्धालुओं की ओर से तय तिथि पर बाबा विश्वनाथ के रुद्राभिषेक की व्यवस्था करेगा। पूजा, रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालु के पते पर प्रसाद भिजवा दिया जाएगा। इस योजना के तहत रुद्राभिषेक कराने की जिम्मेदारी शास्त्री को दी गई है।


शास्त्री के रूप में मंदिर में तैनात राकेश पाराशर दैनिक पूजा अर्चना योजना की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  फिलहाल हैदराबाद के एआर मूर्ति, गुजरात के अहमदाबाद निवासी बाबू शंकर त्रिवेदी और कोच्चि की के. लक्ष्मी कृष्णा ने घर बैठे बाबा का रुद्राभिषेक इस योजना के तहत किया है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि दूर-दराज रहने वाले व्यस्ततम जिंदगी जीने वाले भक्तों के लिए यह योजना कारगर साबित होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed