{"_id":"626e82a3026fce09014eaa14","slug":"good-news-for-rail-passengers-varanasi-city-gorakhpur-express-will-run-daily-from-4-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: चार मई से प्रतिदिन चलेगी वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: चार मई से प्रतिदिन चलेगी वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
Sun, 01 May 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 01 May 2022 06:22 PM IST
सार
गोरखपुर से वाराणसी की यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोविड काल से पूर्व चलने वाली गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैसेंजर ट्रेन चार मई से एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी सिटी और गोरखपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतिदिन संचालन किया जाएगा। चार मई से वाराणसी सिटी और पांच मई को गोरखपुर से प्रतिदिन चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस चार मई को वाराणसी सिटी से रात 10:30 बजे प्रस्थान कर सारनाथ, औड़िहार, सादात, जखनियां होते हुए दूसरे दिन दुल्लहपुर, मऊ, बेल्थरा रोड, लार रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गौरी बाजार और चौरी चौरा के रास्ते भोर में 4:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं ट्रेन संख्या 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस पांच मई को गोरखपुर से रात 11:00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा, गौरी बाजार होते हुए दूसरे दिन देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, लार रोड, बेल्थरा रोड, मऊ, दुल्लहपुर, जखनियां, सादात, औड़िहार और सारनाथ के रास्ते सुबह 5:05 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 10 और दो एसएलआर कोच सहित कुल 12 कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन