फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good news for pregnant women private centres will have free ultrasound e-voucher available on mobile

गर्भवतियों के लिए खुशखबरी: 84 निजी केंद्रों पर होगा मुफ्त अल्ट्रासाउंड, वाराणसी में मोबाइल पर मिलेगा ई-वाउचर

Sat, 10 May 2025 03:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 May 2025 03:59 PM IST
सार

वाराणसी में गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी है। यहां के 84 निजी केंद्रों पर अब मुफ्त में अल्ट्रासाउंट की व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए सबसे पहले उन्हें सीएचसी और पीएचसी पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

विज्ञापन
Good news for pregnant women private centres will have free ultrasound e-voucher available on mobile
गर्भवती महिला। - फोटो : एआई तस्वीर

विस्तार

गर्भवती महिलाएं अब मुफ्त में निजी जांच केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगी। उनके मोबाइल पर एक ई-बाउचर मिलेगा। इसे ही दिखाकर निजी जांच केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराया जा सकेगा। 

विज्ञापन


जिले के 84 निजी केंद्रों पर जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। जिन सरकारी अस्पतालों या सीएचसी-पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाती, उन मरीजों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आशा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए सीएचसी और पीएचसी पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


ये जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने दी। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने पर गर्भवती को निजी जांच केंद्रों पर भेजा जाएगा। सीएचसी और पीएचसी प्रभारी की ओर से गर्भवती महिलाओं को एक ई-बाउचर दिया जाएगा। ये ई-वाउचर दिखाकर महिलाएं निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। निजी केंद्रों को को भुगतान सरकार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed