गोल्फ टूर: 73 अंक लेकर कोलकाता विजेता, 77 अंक के साथ काशी चौथे स्थान पर; सुनीत ने लगाई जीत की हैट्रिक
Sports News: गोल्फ टूर में कोलकाता की टीम ने 73 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। 77 अंकों के साथ काशी की टीम चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में सुनीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक पूरी की। टूर के विजेताओं को कुल 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: काशी के गोल्फ टूर में कोलकाता 73 अंक के साथ विजेता बना। मथुरा और कोलकाता के ही दो खिलाड़ी उपविजेता बने। वहीं, काशी 77 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मिला। कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने लगातार तीन खिताब जीतकर हैट्रिक भी लगाई।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन के टूर इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले खिलाड़ी भी बने। बृहस्पतिवार को बीएलडब्ल्यू ग्रीन्स गोल्फ कोर्स पर हुए इस टूर में सुनीत ने अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाया। कुल छह-अंडर 204 के स्कोर के साथ चार स्ट्रोक के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्हें 3,17,875 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
कुल 10,04,393 रुपये की कमाई के साथ वह इस साल के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन भी बने। इस जीत के बाद 2027 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई (मुख्य टूर) में खेलने के लिए पूर्ण कार्ड भी हासिल कर लिया। वहीं, गोल्फ कोर्स में सभी विजेताओं को 25 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
बरेका के कर्मचारी और स्थानीय खिलाड़ी हेमंत यादव (69-64-77) जिन्होंने दूसरे दौर में छह-अंडर 64 के साथ कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अंतिम दौर में 77 का स्कोर करने के बाद कुल इवन-पार 210 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं, मथुरा के मुकीम अली और कोलकाता के सौविक नायक दो-अंडर 208 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
चौरसिया ने की मणि राम के रिकॉर्ड की बराबरी
चौरसिया ने एक नेक्सजेन सीजन में तीन जीत के मणि राम के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इससे पहले सुनीत ने मार्च में पटना गोल्फ क्लब में अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी गोल्फ चैंपियनशिप और पिछले सप्ताह लखनऊ में विजय कुमार मेमोरियल में भी जीत हासिल की थी।
लखनऊ के राजेश कुमार की कमाई 7.25 लाख
लखनऊ के राजेश कुमार गौतम (70-71-75) छह-ओवर 216 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर रहे। उन्हें 44,125 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इससे उनकी कुल कमाई 7,25,185 रुपये की हो गई। वहीं नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर बने रहे।
चोट से उबरकर यहां तक पहुंचे सुनीत
अपनी जीत के बाद सुनीत चौरसिया ने कहा कि मुख्य टूर के लिए अपना कार्ड हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए खास रहे हैं और मेहनत का परिणाम देखकर संतोष मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई चाटों से उबरने के बाद वह इस मुकाम तक पहुंचे। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर और अध्यक्ष मनीष कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत व सचिव, बरेका गोल्फ कोर्स अनुराग कुमार गुप्ता मौजूद रहे।