फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Golden Sporting statue immersed, streets turned into cantonment

Varanasi News: गोल्डेन स्पोर्टिंग की प्रतिमा हुई विसर्जित, छावनी बनी गलियां

Thu, 26 Oct 2023 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Golden Sporting statue immersed, streets turned into cantonment
शारदीय नवरात्र के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा बुधवार की देर रात मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड में विसर्जित हुईं। मां जगदंबा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा और पांच थानों की फोर्स व एक कंपनी पीएसी सुरक्षा में तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार को देवनाथपुरा स्थित गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा के विसर्जन की तैयारियां शाम से ही शुरू हो गईं। इस दौरान महिलाओं ने माता को सिंदूर अर्पित किया और परंपरागत रूप से माता को विदाई दी। आरती के बाद माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए प्रस्थान कराया गया। सबसे पहले भगवान गणेश जी प्रतिमा संकरी गलियों से बाहर निकली। इसके बाद 8:15 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा अपने स्थान से उतारी गई। माता की प्रतिमा रात 9:55 बजे गली से सड़क पर पहुंची। ढाक और डीजे की धुन के साथ माता की विसर्जन शोभायात्रा आरंभ हुई। रास्ते पर श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा के साथ पुलिस और पीएसी के जवान चल रहे थे। मैदागिन स्थित कंपनी बाग स्थित मंदाकिनी कुंड में प्रतिमाओं को मध्य रात्रि में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

रामनगर में कुड की गंदगी से घंटों रोका प्रतिमा
रामनगर के बलुआघाट पर बने कुंड में गंदगी से पूजा समिति के सदस्यों ने घंटों प्रतिमा रोके रखे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के उन्हें समझाकर शांत कराया। गंगा किनारे बलुआ घाट पर बने अस्थायी कुंड साफ नहीं होने से मां शेरोवाली पूजा समिति के सदस्यों ने मूर्ति विसर्जन करने से इन्कार कर दिया। बाद में थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। समिति के सदस्यों ने खुद कुंड की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जामुराद :
श्यामा माता योगाश्रम स्थित ज्ञानपुर नहर प्रखंड व अन्य तालाबों में बुधवार को पुरानी बाज़ार, बेनीपुर, चक्रपानपुर, अदमापुर, नागेपुर आदि इलाकों की प्रतिमाएं विसर्जित हुईं।
सेवापुरी :
जंसा थाना क्षेत्र की 14 व कपसेठी थाना की 52 पूजा पंडालों की दुर्गा प्रतिमाएं तालाबों में विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed