{"_id":"5c407fcfbdec22732b2c475f","slug":"gold-smuggler-arrested-with-two-kg-gold-at-pddu-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू नगर स्टेशन से 64 लाख के सोने के बिस्किट के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू नगर स्टेशन से 64 लाख के सोने के बिस्किट के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 17 Jan 2019 06:44 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीडीडीयू नगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीडीडीयू नगर
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 17 Jan 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज का रहने वाला है तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर जंक्शन के प्लेटफार्म से जीआरपी ने गुरुवार को सोने की दो बिस्किट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। वह सोना लेकर हावड़ा से कानपुर जा रहा था। जीआरपी की सूचना पर कस्टम विभाग की टीम ने सोना समेत आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। बरामद सोने की कीमत करीब 64 लाख रुपये आंकी गई है।
जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर पर चेकिंग कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर फुट ओवरब्रिज के समीप बैग लटकाए एक युवक टहल रहा था। शक होने पर जीआरपी ने उसकी तलाशी ली तो सोने की दो बिस्किट बरामद हुईं। पूछताछ करने पर युवक सोने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका और न कुछ स्पष्ट बता सका।
इसके बाद पुलिस युवक को पकड़कर जीआरपी थाने ले गई और मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम किशन कुमार निवासी तुलसीपुर, थाना करैली, प्रयागराज बताया। बताया कि वह सोना हावड़ा से लेकर कानपुर पहुंचाने जा रहा था। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों बिस्किट का वजन एक-एक किलो है।
विज्ञापन
बताया कि गिरफ्तार युवक पहले भी हावड़ा से कानपुर सोना पहुंचा चुका है। जीआरपी की सूचना पर कस्टम अधीक्षक एमएम अब्बासी व निरीक्षक केशव कुमार थाने पहुंचे और सोना को कब्जे में लेकर युवक को अपने साथ ले गए। कस्टम अधीक्षक ने बताया बरामद सोने की कीमत करीब 64 लाख रुपये है।