फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold Silver Price rise in market Gold 18 thousand rupees and silver 16 thousand rupees

Gold Silver Price: शादी सीजन से पहले महंगा हुआ सोना- चांदी, भाव चढ़ने से व्यवसायी और ग्राहक भी हैरान

Wed, 02 Oct 2024 04:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

Gold Silver Price : शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने- चांदी के दाम आसमान छूने लगे। अचानक सराफा बाजार में भाव चढ़ने से व्यवसायी और ग्राहक भी हैरान हो गए हैं। 

विज्ञापन
Gold Silver Price rise in market Gold 18 thousand rupees and silver 16 thousand rupees
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Agency

विस्तार

पितृपक्ष में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी रही। सोना और चांदी की बढ़ती कीमतों से सराफा व्यवसायी भी हैरान हैं। सोना 78 हजार के पार तो चांदी भी 92 हजार तक पहुंचने वाली है। पहली बार ऐसा है कि पितृ पक्ष में 78 हजार के पार सोने का भाव पहुंच गया है।

विज्ञापन


पिछले साल पितृ पक्ष में 60 हजार सोना और 72 हजार चांदी थी। इस तरह पिछले साल के मुकाबले इस साल 18 हजार सोना और 16 हजार चांदी का दाम पितृपक्ष में ज्यादा है।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों के अनुसार भाव में उतार-चढ़ाव का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की खरीद और इस्राइल, हमास, लेबनान का संघर्ष जारी रहना है। 23 जुलाई को बजट में सोना पर नौ प्रति शत कस्टम ड्यूटी कम किए जाने के बाद यह माना जा रहा था कि सोना-चांदी के भाव में कमी आएगी लेकिन बजट के बाद भाव धीरे-धीरे गिरे भी लेकिन कुछ ही दिन बाद चढ़ा तो फिर उतरने का नाम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कस्टम ड्यूटी में छूट नहीं मिली होती तो इस समय सोना 81 से 82 हजार प्रति दस ग्राम होता। आने वाले त्योहारी सीजन में भी भाव कम होने के आसार नहीं है। नवरात्र और वैवाहिक सीजन की तैयारियों में लगे लोग भी पेशोपेश में है कि इस समय ही सोना खरीद लें।

Trending Videos

सहालग की तैयारियों में जुटे दूल्हा-दुल्हन भी परेशान

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि सोना-चांदी के भाव में उछाल से कारोबारियों के साथ ही सहालग की तैयारियों में जुटे दूल्हा, दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान है। उनका आभूषण का बजट भी गड़बड़ा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की खरीद और इजरायल, हमास, लेबनान का युद्ध इसका प्रमुख कारण है। फिलहाल भाव में उतार की गुंजाइश नहीं के बराबर मानी जा रही है। 

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के के जिलामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले सोना और चांदी दोनों के भाव चढ़े हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि पितृ पक्ष के दौरान दाम में तेजी आई है। वाराणसी सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी के बढ़ते दाम ने ग्राहकों को चौंका दिया है।
 
हफ्ते भर के भाव पर एक नजर
तिथि सोना चांदी
24 सितंबर 77200 89550
25 सितंबर 78000 91250
26 सितंबर 78350 92650
27 सितंबर 78200 92100 
28 सितंबर 78100 91700
30 सितंबर 77900 91500 
01 अक्तूबर 78400   91650

(नोट- सोना प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलो में है, सभी भाव जीएसटी जोड़कर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed