फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gold Silver Price in varanasi Silver price crossed 1 lakh gold record price

Gold Silver Price: लखटकिया चांदी, बेलगाम हुआ सोना, जौहरी बाजार हुआ बेरंग; रिकॉर्ड पर पहुंचा दाम

Wed, 19 Mar 2025 01:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Mar 2025 01:16 PM IST
सार

Gold Silver Price In Varanasi : सोने और चांदी का भाव आसमान छू रहा है।चांदी की कीमत एक लाख पार हो गई। वहीं सोन रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया। बीते ढाई महीने में 12480 रुपये सोने और 11850 रुपये चांदी की कीमतें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
Gold Silver Price in varanasi Silver price crossed 1 lakh gold record price
सोने-चांदी का भाव - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उथल पुथल के बीच सराफा के भाव आसमान छू रहे हैं। सोने और चांदी के दाम अब तक के अपने सबसे उच्चतम रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं। एक लाख रुपये प्रति किलो चांदी की कीमत हो गई है जबकि सोने की कीमत 91 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। बीते ढाई माह में 12480 रुपये प्रति दस ग्राम सोना और 11850 रुपये प्रति किलो चांदी की कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों के अनुसार वैवाहिक लग्न थमने के बाद उम्मीद थी कि सोने और चांदी का भाव थोड़ा गिरेगा लेकिन यह और बढ़ता जा रहा है। उधर, निवेशकों की इस समय चांदी है। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि औद्योगिक उपयोग की वजह से चांदी की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


सोने के साथ ही चांदी में आई तेजी की वजह से अब ग्राहक भी इसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। इधर कुछ दिनों में चांदी की पायल, करधनी, चेन, पाजेब, कड़े, बिछिया आदि की खरीदारी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग हैं जो 100 ग्राम से 250 ग्राम चांदी के बर्तन भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत बढ़ने से ग्राहकों ने बाजार से बनाई दूरी

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि भाव में लगातार वृद्धि से बाजार प्रभावित है। नवरात्र से सराफा बाजार दमकने लगता है। उसकी तैयारियां हफ्ते भर पहले से ही शुरू हो जाती हैं। हालांकि, इस समय कीमतें बढ़ने से ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली है। सिर्फ निवेश की दृष्टि से बाजार में चहल पहल है। मंगलवार को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 91700 रुपये और शुद्ध चांदी की कीमत प्रति किलो 100750 रुपये रही।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले तीन दिन तक गरज- चमक के साथ बारिश के आसार

बाजार में आधी से भी कम हुई बिक्री
चौक के सराफा कारोबारी रवि सर्राफ कहते हैं कि सराफा भाव में वृद्धि के चलते बाजार में बिक्री घटकर आधी से भी कम हो गई है। अधिकतर सराफ अब नवरात्र का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जिस तरह से भाव में तेजी है, नवरात्र तक भाव में नरमी की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

सुरक्षित निवेश के तौर पर चुन रहे

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि वर्तमान में शेयर बाजार लुढ़कने से लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं। यकीन है कि अगर फायदा न हुआ तो नुकसान की भी गुंजाइश नहीं होगी। इस समय शेयर बाजार में असमंजस की स्थिति है।

ये हैं आंकड़े
 
माह             सोना चांदी
एक जनवरी 79220 88900
एक फरवरी 85450 94450
एक मार्च 87900 95700
18 मार्च 91700 100750

नोट- सोना प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलो के भाव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed