फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gold

एक्सयूवी से सोने की तीन ईंटें बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2020 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
gold
वाराणसी। राजघाट से एक एक्सयूवी से राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की वाराणसी इकाई ने दो लोगों को सोने की तीन ईंट के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद ईंटों की कीमत 1.31 करोड़ रुपये बताई गई है। माना जा रहा है कि धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर सोने की ईंटें शहर लाई जा रही थी। आशंका यह भी जताई गई है कि इस काम में कुछ सोना कारोबारियों की भी मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन

डीआरआई की टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि विदेश निर्मित सोने की ईंट बांग्लादेश से हावड़ा (कोलकाता) होते हुए वाराणसी लाई जा रही है। सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम सक्रिय हुई और राजघाट में एक एक्सयूवी की सीट के नीचे से सोने की तीन ईंटें बरामद की गई। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि सोने की ईंट के साथ गिरफ्तार हुए दोनों लोग वाराणसी के ही रहने वाले हैं और उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में दोनों से मिली जानकारी के आधार पर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मणिपुर और मिजोरम होते हुए पहुंचता है तस्करी का सोना
म्यांमार की खुली सीमा देश में सोने की तस्करी का एक बड़ा रास्ता है। भारत की लगभग 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा म्यांमार से लगी है। तस्कर जंगलों और पहाड़ों से होते हुए सोने के साथ पहले मणिपुर और मिजोरम पहुंचते हैं। फिर वहां से तस्करी के सोने को सड़क और रेल मार्ग से कोलकाता, मुंबई और दिल्ली सहित अन्य शहरों में पहुंचाया जाता है। इसके लिए कमीशन के आधार पर एजेंटों को लगाया जाता है, ताकि किसी के गिरफ्तार होने की स्थिति में भी गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में पता न चल सके। लगभग एक करोड़ रुपये के सोने की एक बार में डिलिवरी करने वाले एक एजेंट को 20 से 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, म्यांमार के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और खाड़ी देशों के रास्ते भी बड़ी मात्रा में तस्करी का सोना देश में लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा आयात शुल्क बना सोने की तस्करी की वजह
देश में सोने की तस्करी का मुख्य कारण बहुत ज्यादा आयात शुल्क है। साथ ही यह भी माना जाता है कि विदेशों से आने वाला प्रीमियम क्वालिटी का सोना अच्छा होता है, जिससे यह काफी महंगा बिकता है। देश में दुबई के सोने की मांग ज्यादा है। दुबई का सोना प्रीमियम क्वालिटी का सोना होने के कारण उसकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी मिलती है। एक अनुमान के मुताबिक देश में हर साल 30 से 40 हजार करोड़ का सोना तस्करी के जरिये आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed