{"_id":"b1e7b2333bc24fdcdd6da8b8d5959e97","slug":"godulia-in-organically-and-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदौलिया बवाल में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदौलिया बवाल में एक और गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 20 Oct 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान बीते पांच अक्तूबर को बवाल के मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित एक और आरोपी अक्षय यादव को सोमवार को जेल भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक अक्षय कई सपा नेताओं का करीबी है और उसको छोड़ने के लिए रविवार से ही सपा की ओर से पैरवी जारी थी लेकिन कैंट इंस्पेक्टर ने किसी की एक न सुनते हुए उसे सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं, समूचे मामले को लेकर सोमवार को दो और लोगों को पुलिस ने उठाया, दोनों से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र का कालभैरव निवासी अक्षय यादव गोदौलिया में उपद्रव के दौरान एक सिपाही को पीटता हुआ वीडियो फुटेज में नजर आया है। उसी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने रविवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और कैंट पुलिस को सौंपा। जहां उसे छुड़ाने के लिए रविवार की देर रात तक सपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इंस्पेक्टर कैंट रतन सिंह यादव ने बताया कि अक्षय यादव के खिलाफ वीडियो फुटेज में बवाल करने और एक सिपाही को पीटने का पर्याप्त साक्ष्य है। इसी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उधर, गोदौलिया बवाल के मामले में क्राइम ब्रांच सहित अन्य पुलिस टीमों की छापेमारी और दबिश का सिलसिला शहर और आसपास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर सोमवार को भी जारी रहा। बताते चलें कि गोदौलिया बवाल के मामले में वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर पुलिस ने 100 लोगों को उपद्रवियों के तौर पर चिह्नित किया था। सोमवार तक मामले में 68 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।