फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   goat thief gang for member arrested in varanasi they used stolen Scorpio with Uttar Pradesh government

गजब के चोर: उत्तर प्रदेश सरकार लिखी चोरी की स्कॉर्पियो से चुराते थे बकरा, गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 03:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Sep 2022 03:16 PM IST
सार

चोरी की स्कॉर्पियो से बकरा चुराने वाले गिरोह का वाराणसी की मंडुवाडीह पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के बाद काफी शातिर हैं। किसी को कोई शक ना हो इसलिए ये चोरी की स्कॉर्पियो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिख कर चलते थे। 

विज्ञापन
goat thief gang for member arrested in varanasi they used  stolen Scorpio with Uttar Pradesh government
चोरी की स्कॉर्पियो के साथ पुलिस की गिरफ्त में आए बकरा चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर सहित आसपास जिलों में घूम-घूम कर बकरा चोरी करने वाले गिरोह का मंडुवाडीह पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फर्जी और कूटरचित उत्तर प्रदेश सरकार लिखी चोरी की सफेद रंग की चार पहिया वाहन से आरोपी बकरा चोरी करते थे। पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को 315 बोर का तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


कब्जे से कूटरचित प्रदेश सरकार लिखी सफेद रंग की फर्जी नम्बर प्लेट व चोरी की चार पहिया वाहन भी बरामद किया। थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जलालीपुर जैतपुरा निवासी तालिब आलम, सरैया निवासी  जावेद व तौसिफ आलम, कोनिया कज्जाकपुरा का रहने वाला अबू तलहा उर्फ राहुल शामिल है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि यह फर्जी उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड और रजिस्ट्रेशन नम्बर लगाकर स्कॉर्पियो से बकरा चोरी करते थे। गिरोह के बदमाशों को पीएसी गेट भुल्लनपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि स्कॉर्पियों गाड़ी को चंदौली के नियमताबाद स्थित पेट्रोल पम्प के सामने से चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूटरचित नम्बर प्लेट गाड़ी में आगे व पीछे लगाकर चलते थे। इससे कहीं भी गाड़ी चेक नहीं होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed