{"_id":"5fd8d9978ebc3e3b9121ce0e","slug":"girlfriend-reached-banaras-jharkhand-on-the-call-of-her-boyfriend-got-cheated-love-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के बुलाने पर झारखंड से भागकर बनारस पहुंची प्रेमिका को मिला धोखा, फेसबुक पर हुआ था प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के बुलाने पर झारखंड से भागकर बनारस पहुंची प्रेमिका को मिला धोखा, फेसबुक पर हुआ था प्यार
Tue, 15 Dec 2020 09:13 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद बनारस के युवक और झारखंड की युवती मोबाइल पर घंटों बातें करने लगे। फेसबुक पर युवती की
विज्ञापन
प्रोफाइल पिक्चर देख प्यार में पागल प्रेमी ने मुलाकात की योजना बनाई। प्रेमी के कहने पर झारखंड की युवती दो दिन पहले घर छोड़कर बनारस चली आई। जब युवती बनारस पहुंची तो प्रेमी ने उसकी सूरत देख पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, प्रोफाइल पिक्चर में युवती की फोटो एक मॉडल जैसी थी लेकिन जब हकीकत में सामने आई तो प्रेमी ने उसे बुरा भला कहते हुए पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद परेशान युवती की रात बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कटी। 20 वर्षीय युवती को स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र के बाहर बदहवाश हाल में देख एक टीटीई ने युवती को जीआरपी के संरक्षण में सुपुर्द किया। हालांकि युवती का कहना रहा कि उसके साथ धोखे से कोई नशीला पदार्थ सूंघा कर गलत कृत्य किया गया। जीआरपी ने युवती के परिजनों से बातचीत की तो मामला स्पष्ट हुआ।
विज्ञापन
कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि युवती से पूछताछ में पता चलाा कि वह झारखंड की रहने वाली है। किसी के बुलावे पर सहेली से मिलने का बहाना कर घर से भाग आई थी। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। युवती ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।