{"_id":"66e66a2880c002d1730b65a8","slug":"girlfriend-committed-suicide-by-hanging-after-boyfriend-went-to-jail-in-varanasi-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने किया सुसाइड: मेहंदी से प्रेमी का नाम लिख फंदे से लटक गई लड़की, पांच दिन पहले प्रेमी गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने किया सुसाइड: मेहंदी से प्रेमी का नाम लिख फंदे से लटक गई लड़की, पांच दिन पहले प्रेमी गया था जेल
Sun, 15 Sep 2024 10:31 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:31 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक किशोरी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पांच दिन पहले उसके प्रेमी को जेल भेजा गया, जिसके बाद से ही तनाव में रह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव इलाके में एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। किशोरी के खुदकुशी से परिजनों में कोहराम मच गया है। आत्महत्या की वजह प्रेमी का जेल जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखराव की रहने वाली किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन उसकी मां को ये नागवार गुजरा। जिसके बाद मां ने बीते जुलाई माह में किशोरी के ऊपर दवाब डाल कर प्रेमी पर अपरहण सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
मामले में पांच दिन पूर्व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे नाराज किशोरी ने रविवार की देर रात पहले अपने हाथों में प्रेमी के नाम की मेहंदी लगाई। फिर घर में सबके सो जाने के बाद फंदे से लटक गई।
विज्ञापन
किशोरी तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। जबकि बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। मां घरों में चूल्हा बर्तन का काम करती है। जबकि पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।