फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl took overdose of medicine after accusing varanasi police for misbehavior

वाराणसी: पुलिस की कार्यशैली से नाराज युवती ने ली दवा की ओवरडोज, अस्पताल में भर्ती

Mon, 13 Sep 2021 12:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Sep 2021 12:59 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि वह सब कुछ भुलाकर प्रेमी विवेक से शादी करना चाहती है लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
girl took overdose of medicine after accusing varanasi police for misbehavior
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के छित्तूपुर की रहने वाली युवती ने रविवार शाम सिगरा पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। पीड़िता ने नींद दवा की ओवरडोज भी ले ली।  उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के ईएमओ डॉ. एके मणि के अनुसार युवती खतरे से बाहर है।  चंदौली चकिया निवासी युवती ने दुर्गाकुंड निवासी विवेक साहू के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और वह जेल में बंद है। युवती का आरोप है कि वह सब कुछ भुलाकर प्रेमी विवेक से शादी करना चाहती है लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा अनूप शुक्ला ने बताया कि युवती से किसी ने भी दुर्व्यवहार नहीं किया। आरोप मनगढ़ंत है।
विज्ञापन


मां ने डांटा तो युवती ने लगाई पुल से छलांग
रिंग रोड स्थित ऐढ़े पुलिया से शनिवार रात एक युवती ने छलांग लगा दी। इस दौरान गश्त पर मौजूद हेड कांस्टेबल अशोक सिंह व निखिल गौड़ ने पानी में कूद युवती की जान बचाई। मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने यह कदम उठाया था। पुलिस जवानों के हौसले को देखते हुए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने अशोक सिंह और निखिल गौड़ को 2500-2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा

शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से पांच लाख की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अर्दली बाजार स्थित डिढ़ोरी महाल निवासी धीरज कुमार राय का आरोप है कि सरसौली निवासी अजय कुमार शर्मा से साल 2015 में नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिया। इस दौरान पैसे मांगने पर फर्जी बाउंस चेक थमाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑटो में महिला की चेन चोरी
पांडेयपुर क्षेत्र में रविवार को चलती ऑटो में एक महिला की चेन चोरी हो गई। महिला ने सह यात्रियों पर आशंका जताते हुए लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में चोरी के बाबत तहरीर दी। बड़ागांव रसूलपुर निवासी शकुंतला देवी भोजूबीर से ऑटो से पांडेयपुर स्थित अस्पताल में जा रही थी। महावीर मंदिर समीप ऑटो में चार अन्य महिलाएं सवार हुईं। महिला का आरोप है कि नारंगी रंग की साड़ी पहनी महिला ने उनके गले से कब चेन उतार लिया, पता ही नहीं चला। पांडेयपुर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed