फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl student tried to commit suicide after hurt by molested by miscreants in varanasi

वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा; घर पहुंच फंदे से लटक गई लड़की

Sun, 14 Jan 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jan 2024 03:39 PM IST
सार

मामला वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। दबंगों ने छात्रा के साथ कोचिंग से लौटते समय छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत होकर छात्रा घर पहुंची तो फंदे से लटक गई। गनीमत रही कि घरवालों ने देख लिया और आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Girl student tried to commit suicide after hurt by molested by miscreants in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ स्थित एक कोचिंग से पढ़कर घर जा रही छात्रा के साथ दो दबंगों ने छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध छात्रा ने घर पहुंचकर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों की नजर छात्रा पर पड़ी तो उसे फंदे से नीचे उतार कर उपचार के लिए सातोमहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर बड़ागांव थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। घटना से पहले हरहुआ स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि घर लौटते समय जमालपुर गांव निवासी अखिलेश और संतोष यादव ने उसे रोक लिया, फिर छेड़खानी करने लगे। बेटी ने विरोध किया तो उन लोगों ने उसे पीट दिया। घटना से क्षुब्ध होकर वह घर पहुंची और फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन


उधर, डॉक्टर का कहना है कि छात्रा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed