{"_id":"65a3b2b95e00a7d0530c2a06","slug":"girl-student-tried-to-commit-suicide-after-hurt-by-molested-by-miscreants-in-varanasi-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा; घर पहुंच फंदे से लटक गई लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा; घर पहुंच फंदे से लटक गई लड़की
Sun, 14 Jan 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:39 PM IST
सार
मामला वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। दबंगों ने छात्रा के साथ कोचिंग से लौटते समय छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत होकर छात्रा घर पहुंची तो फंदे से लटक गई। गनीमत रही कि घरवालों ने देख लिया और आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ स्थित एक कोचिंग से पढ़कर घर जा रही छात्रा के साथ दो दबंगों ने छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध छात्रा ने घर पहुंचकर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों की नजर छात्रा पर पड़ी तो उसे फंदे से नीचे उतार कर उपचार के लिए सातोमहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर बड़ागांव थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। घटना से पहले हरहुआ स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि घर लौटते समय जमालपुर गांव निवासी अखिलेश और संतोष यादव ने उसे रोक लिया, फिर छेड़खानी करने लगे। बेटी ने विरोध किया तो उन लोगों ने उसे पीट दिया। घटना से क्षुब्ध होकर वह घर पहुंची और फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
उधर, डॉक्टर का कहना है कि छात्रा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन