यूपी: दो दिन से लापता बच्ची की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, चेहरा जलाने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दो दिन से लापता बच्ची का शव का बरामद हुआ है। उसकी किसी ने गला रेतकर हत्या की है। बच्ची का चेहरा जलाने की भी कोशिश की गई है। मासूम की लाश उसके घर से 500 मीटर दूर मक्का के खेत में मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी कोलई सरोज की पुत्री रेशमा(11) गुरुवार शाम को अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ग्राम प्रधान सुशील सरोज ने पुलिस को सूचना दी।
खोजबीन चल रही थी कि इस बीच शनिवार की सुबह बगल के श्रीपालपुर गांव निवासी राजकुमार के मक्के के खेत में घास काटने गई महिलाओं ने बालिका का शव देखा। मौके पर जुटे लोगों ने बालिका की शिनाख्त कर सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
बालिका की गला रेतकर हत्या की गई थी, इसके बाद उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर जलाने की भी कोशिश की गई थी। सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख मड़ियाहूं लाल प्रताप यादव परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए।
उनका कहना था कि पुलिस घटना के प्रति शुरू से ही लापरवाह रही। सूचना देने के बाद गुमशुदगी भी दर्ज नहीं की गई। अब बिना पंचनामा के ही शव को मौके से हटा दिया गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
सूचना पाकर सीओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वार्ता कर धरना खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन दोपहर 12 बजे तक धरना जारी रहा। मौके पर सर्किल की सभी फोर्स मौजूद है।