{"_id":"61c30b8ec52f997233506c9b","slug":"girl-jumped-into-ganga-to-commits-suicide-but-sailors-save-her-life-at-assi-ghat-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: परिजनों की डांट से झुब्ध युवती जान देने को गंगा में कूदी, मल्लाहों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: परिजनों की डांट से झुब्ध युवती जान देने को गंगा में कूदी, मल्लाहों ने बचाया
Wed, 22 Dec 2021 04:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Dec 2021 04:57 PM IST
सार
वाराणसी के अस्सी घाट पर जान देने की नियत से गंगा में कूदी युवती को स्थानीय मल्लाहों ने सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
खुदकुशी का प्रयास करने वाली युवती को पुलिस ने कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के अस्सी घाट पर बुधवार दोपहर बाद 22 वर्षीय युवती ने खुदकुशी का प्रयास किया। नाव से गंगा में कुछ दूर पहुंची और फिर छलांग लगा दी। उसे स्थानीय मल्लाहों ने बचा लिया लेकिन वह उनसे बहस कर जान देने पर तुली रही। इस बीच मल्लाह उसे किनारे लेकर आए और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस से भी वह बार-बार जान देने की बात करती रही। किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराया और अस्सी चौकी पर लाकर परिजनों को सूचित किया। पूछताछ में युवती ने कुछ कारण नहीं बताया। परिजनों के मुताबिक, किसी बात को लेकर डांटने से क्षुब्ध होकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। युवती पड़ाव स्थित व्यासपुर साहूपुरी की रहने वाली है।
विज्ञापन