फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl gives fire to lawyer's father, every eye gets moist

बिटिया ने वकील पिता को दी मुखाग्नि, हर आंखें हुईं नम

Thu, 29 Apr 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Girl gives fire to lawyer's father, every eye gets moist
वाराणसी। कोरोना संक्रमण ने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है। बावजूद कुछ लोग निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद कर रहे हैं। अर्दली बाजार के गिरिजेश प्रताप सिंह की मौत के बाद जब कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा तो परंपराओं को दरकिनार कर उनकी वकील बिटिया ने मुखाग्नि दी। बुधवार को गाजीपुर के रहने वाले गिरिजेश की हालत गंभीर हो गई। बेटियां जब बीमार पिता को लेकर मंडलीय चिकित्सालय पहुंची तो चिकित्सों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटियों ने पड़ोसी और रिश्तेदारों को जानकारी दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। अमन कबीर की नजर जब रोती-बिलखती बेटियों पर पड़ी तो उन्होंने सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। अमन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। इसके बाद मोनू, हिमांशु, राकेश, विनय और विजय मदद के लिए पहुंचे। सभी के सहयोग से मणिकर्णिका घाट पर शव ले जाया गया। तीनों बेटियों में बड़ी कात्यायनी ने मुखाग्नि दी। पिता को अंतिम विदाई देते समय तीनों बेटियों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। गिरिजेश अर्दली बाजार में पत्नी पुष्पा, बेटियों कात्यायनी, दिव्या और तृप्ति के संग किराए पर रहते थे। वह अधिवक्ता थे। बड़ी बेटी कात्यायनी भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। बताया कि दुख की घड़ी में मसीहा बनकर आए अमन यादव कबीर और उनके साथियों ने सहायता की और पिता का विधिपूर्वक क्रियाकर्म करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed