{"_id":"66272879777aa72b960f584a","slug":"girl-drowned-while-bathing-in-ganga-at-assi-ghat-at-varanasi-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बड़ी बहन के साथ गंगा स्नान करने गई बालिका डूबी, मां के मना करने पर भी जिद करके गई थीं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बड़ी बहन के साथ गंगा स्नान करने गई बालिका डूबी, मां के मना करने पर भी जिद करके गई थीं दोनों
Tue, 23 Apr 2024 08:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Apr 2024 08:48 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में अस्सी घाट पर बच्ची के डूबने की घटना सामने आई है। वह अपनी बड़ी बहन के साथ घाट पर स्नान करने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्सी घाट पर मंगलवार को गंगा में बड़ी बहन के साथ स्नान के दौरान 12 वर्षीय बालिका डूब गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने बालिका का शव बाहर निकाला।
सरायनंदन, खोजवा की रहने वाली सलोनी प्रजापति (12) अपनी बड़ी बहन सुनैना प्रजापति (16) के साथ अस्सी घाट पर गंगा में स्नान करने गई थी। स्नान कर सुनैना बाहर निकल आई। उसी दौरान सलोनी गहरे पानी में चली गई।
सलोनी को डूबता देख सुनैना भी गंगा में छलांग लगाने जा रही थी। लोगों ने सुनैना को रोका और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर भेलूपुर थाने की पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची।
विज्ञापन
मां के मना करने पर भी जिद करके आई थीं दोनों
सलोनी के गंगा में डूबने की सूचना पाकर मौके पर उसके पिता पेशे से इलेक्ट्रिशियन रामजी परिजनों के साथ पहुंचे। सलोनी के भाई गौतम प्रजापति ने बताया कि वह दो भाई और तीन बहन हैं। कक्षा आठ में पढ़ने वाली सलोनी चौथे नंबर की थी। दोनों बहनें मां भारती से जिद कर गंगा में स्नान करने के लिए आई थी। दोनों के घर से निकलते समय मां ने काफी मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी।