{"_id":"5e40521e8ebc3ee5b122d4d9","slug":"girl-died-after-jumping-from-the-roof-of-a-three-storey-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार की सूचना पर छापा, तीन मंजिला मकान की छत से कूदी युवती की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार की सूचना पर छापा, तीन मंजिला मकान की छत से कूदी युवती की मौत हुई
Mon, 10 Feb 2020 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर रविवार की रात पुलिस ने छापा मारा। कॉलोनी के लोगों के मकान घेरने और गिरफ्तारी के डर से एक युवती तीन मंजिला मकान की छत से छलांग दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से तीन युवकों और दो युवतियों को कैंट थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
उधर, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। कैंट थाना अंतर्गत पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी स्थित तीन मंजिला मकान के मालिक बाहर रहते हैं। मकान में कई किरायेदार रहते हैं। कॉलोनी के लोगों के अनुसार मकान में आने-जाने वाले युवक-युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती थी।
विज्ञापन
इसी वजह से रविवार की रात सूचना पुलिस को दी गई और मकान को कॉलोनी के लोगों ने घेर लिया। सूचना के आधार पर यूपी 112 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी बीच मकान के अंदर मौजूद युवक और युवतियों में से एक युवती छत पर जाकर छलांग लगा दी। छत से कूदने वाली युवती बगल के प्लाट में गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पीआरवी के पुलिस कर्मी मौके पर गए थे। इसी बीच एक युवती छत से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। सीओ कैंट और इंस्पेक्टर कैंट युवती की शिनाख्त कराने के साथ ही घटना की पड़ताल कर रहे हैं। हम नहीं जानते कुछ, लोग मारने लगे और पुलिस पकड़ ली मकान से हिरासत में लिया गया एक युवक सिकरौल भोजूबीर का निवासी है।
वहीं, दो अन्य युवक सारनाथ क्षेत्र के सोनातलाब के रहने वाले हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह ऐसे ही मकान में आए थे। इसी बीच क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें दौड़ा कर मारा-पीटा। युवती छत से कैसे गिरी, इसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। तीनों मकान में क्यों आए थे, इस संबंध में वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। फिलहाल पुलिस कैंट थाने में तीनों से पूछताछ कर रही है।
छह माह से तीनों युवतियां रह रहीं थीं मकान में
संजय नगर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मकान में तीनों युवतियां बीते छह महीने से रह रहीं थीं। तीनों के कमरे में आए दिन अलग-अलग युवक आते-जाते रहते थे। इसी वजह से उनकी गतिविधियों पर शक हुआ और सूचना पुलिस को दी गई। उधर, कैंट थाने की पुलिस मकान मालिक
के बारे में पता लगा कर उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही थी।