{"_id":"65866f1e0f6f0ddb2b0b71a7","slug":"girl-died-after-house-collapses-in-varanasi-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: शादी के शोर में थम गई युवती की सांसें, मकान का हिस्सा गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: शादी के शोर में थम गई युवती की सांसें, मकान का हिस्सा गिरने से हुई मौत
Sat, 23 Dec 2023 10:55 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:55 AM IST
सार
मलबे के नीचे दबकर महिला समेत चार वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा स्थित लाल कुंआ क्षेत्र में मकान का एक हिस्सा (बारजा) गिरने से शादी की खुशी मातम में बदल गई। हादसे में रिश्तेदार के घर आई युवती सोनी (19) की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल है। वहीं, बारजे के नीचे खड़े पांच अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है। घटना की जानकारी पाकर पहुंची जैतपुरा थाने की पुलिस ने सोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
जलालीपुरा स्थित लाल कुआं क्षेत्र निवासी मुस्लिम उस्ताद के घर बरात आई थी। घर में रिश्तेदार जुटे हुए थे। शुक्रवार की देर शाम उनके मकान के आंगन का बारजा और पटिया अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। उस दौरान आंगन में खड़ी होकर आपस में बात कर रही सोनी (19), जूलेखा बीबी (42) और नूमान (4) मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिवार के लोगों ने मलबे के नीचे दबी सोनी समेत अन्य सभी घायलों को निकाला और मंडलीय चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। सोनी के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं, जूलेखा और नूमान का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन